विभागीय हिसात-किताब का काम पूरा प्रपत्र ए जमा करने को लगी रही भीड़

बांका : सृजन घोटाला मामले को लेकर कई दिनों से जारी विभागीय हिसाब-किताब लगभग पूरा कर लिया गया है. सोमवार को कमोबेश सभी सरकारी विभाग ने अपना-अपना प्रपत्र ए जमा करा दिया है. जानकार सूत्र का कहना है कि प्रारंभिक जांच में भू-अर्जन व सहकारिता बैंक के अलावा किसी भी विभाग को किसी प्रकार की […]

बांका : सृजन घोटाला मामले को लेकर कई दिनों से जारी विभागीय हिसाब-किताब लगभग पूरा कर लिया गया है. सोमवार को कमोबेश सभी सरकारी विभाग ने अपना-अपना प्रपत्र ए जमा करा दिया है. जानकार सूत्र का कहना है कि प्रारंभिक जांच में भू-अर्जन व सहकारिता बैंक के अलावा किसी भी विभाग को किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पायी गयी है. ज्यादातर विभाग ने प्रपत्र ए डीसीआर को सौंपा. अब प्रपत्र ए को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य को भेजा जायेगा. इसके बाद प्रपत्र बी व सी को भी जमा करना है. जिसकी तैयारी मंगलवार से संभवत: शुरू हो जाने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >