बांका : सदर थाना क्षेत्र के ककवारा हाट से दो मोटर साइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. जिनमें कटोरिया थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव निवासी पंकज तांती व बांका थाना क्षेत्र के नोनियाबसार गांव के उपेंद्र कुमार दास शामिल है. इस संबंध में मोटर साइकिल मालिक ने अज्ञात चोर के विरूद्ध सदर थाना में आवेदन दिया है. थाना में दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि रविवार की शाम वो अपनी मोटरसाइकिल को ककवारा हाट के समीप खड़ा कर हाट के अंदर खरीदारी करने के लिए गये थे.
करीब आधा घंटा के बाद जब वह मोटर साइकिल लगे स्थान के पास आये तो देखा कि उनकी मोटर साइकिल लगाये गये स्थान पर नहीं है. इसके बाद स्थानीय दुकानदारों व लोगों से मोटर साइकिल के बारे में काफी खोजबीन व पूछताछ किये जाने के बाद भी कुछ पता नही चल पाया. जिसके बाद वह सदर थाना पहुंच कर पुलिस को मोटर साइकिल चोरी का आवेदन दिया है. इस संबंध में बांका थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. जल्द ही मोटर साइकिल चोर पुलिस के गिरफ्त में होगा.
