...मेरे सजना की लंबी उमिरिया हो

आस्था . अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिनों ने किया तीज व्रत, मांगा वरदान जिले भर महिलाओं ने तीज व्रत रख अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा. कटोरिया व बांका सहित िजले के अन्य क्षेत्रों में भी तीज धूमधाम से मनायी गयी. कटोरिया : भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन गुरुवार को सुहागिन […]

आस्था . अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिनों ने किया तीज व्रत, मांगा वरदान

जिले भर महिलाओं ने तीज व्रत रख अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा. कटोरिया व बांका सहित िजले के अन्य क्षेत्रों में भी तीज धूमधाम से मनायी गयी.
कटोरिया : भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर निर्जला उपवास रख कर तीज व्रत किया. हाथों में मेंहदी लगा कर सोलह शृंगार के साथ पूजा की थाल सजा कर व्रती महिलाओं ने हरितालिका व्रत कथा का श्रवण पूरी निष्ठा व आस्था के साथ किया. कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित ठाकुरबाड़ी में पुजारी प्रमोद पांडेय ने सुहागिन महिलाओं को विधि विधान से पूजा-अर्चना कराने के बाद कथा भी सुनायी. उन्होंने कहा कि पति की लंबी आयु के लिये तीज व्रत महाफलदायी है. गुरूवार को दिन भर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम में भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना महिला श्रद्धालुओं ने की.
मिट्टी के शिव, पार्वती व गणेश की मूर्ति बना कर फल, पकवान, मिठाई आदि चढ़ा कर आस्था के साथ अराधना की गयी. कटोरिया सहित चांदन, सूइया, तेतरिया, भैरोगंज, राधानगर, बहदिया, करझौंसा, जयपुर, जमदाहा, कधार आदि क्षेत्रों में भी तीज व्रत धूमधाम से मनाया गया. शुक्रवार की सुबह व्रती महिलायें पारण कर व्रत तोड़ेंगी. इसके बाद घर-परिवार में प्रसाद का वितरण किया जायेगा.
बांका. पति की दीर्घायु के लिए जिले भर में धूमधाम के साथ हरितालिका तीज व्रत गुरुवार को मनाया गया. तीज पर्व को लेकर महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रख कर पूजा-अर्चना की. महिलाएं अपने घरों के पास अवस्थित शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर हरितालिका तीज व्रत कथा श्रवण किया. बताया जाता है कि महिलाएं सदा सुहागिन रहने के लिए तीज पर्व परंपरागत तरीके से मनाती हैं. महिलाओं ने सोलह शृंगार कर मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर भगवान शिव व माता पार्वती की कथा का श्रवण किया. ऐसी मान्यता है कि पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं व्रत के माध्यम से भगवान शिव को प्रसन्न करती हैं. वहीं मां पार्वती को साड़ी, चूड़ी, सिंदूर व आलता आदि शृंगार की सामग्री अर्पित की. इस व्रत को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुहागिनों ने अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत रखा. महिलाओं ने सदा सुहागन रहने के लिऐ निर्जला उपवास रखा. साथ ही देवआदि देव महादेव व मां पार्वती की पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >