भू-अर्जन के सभी खातों की जांच शुरू

भागलपुर बैंक ऑफ बड़ौदा में एक नहीं बल्कि विभाग का दो खाता था खुला बांका : एसआइटी व प्रशासनिक टीम ने भू-अर्जन के 28-29 खातों पर जांच शुरू कर दी है. जांच क्रम में पता चला कि भागलपुर स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा में एक नहीं बल्कि दो खाता विभाग के खोले गये थे. दूसरे खाते […]

भागलपुर बैंक ऑफ बड़ौदा में एक नहीं बल्कि विभाग का दो खाता था खुला

बांका : एसआइटी व प्रशासनिक टीम ने भू-अर्जन के 28-29 खातों पर जांच शुरू कर दी है. जांच क्रम में पता चला कि भागलपुर स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा में एक नहीं बल्कि दो खाता विभाग के खोले गये थे. दूसरे खाते में भी 30 करोड़ की राशि सामने आई है. जबकि इसी खाते में ब्याज का पांच करोड़ भी दिख रहा है. लिहाजा, जांच दल का शक और भी गहरा गया है. जानकारी मिल रही है कि सभी खातों की जांच से घपले की राशि में वृहत रूप से बढ़ोतरी हो सकती है. भू-अर्जन विभाग का वेतन मद के लिए करीब आठ खाते खुले हैं. जबकि शेष खाता विकास कार्य के लिए है. इन सभी खातों की जांच जारी है.
शुरू हुई क्रॉस चेकिंग
सृजन घोटाला सामने आने के विभिन्न विभाग ने बैंक स्टेटमेंट से खातों की मिलान लगभगत पूरी कर ली है. जिला को रिपोर्ट समर्पित करने से पहले कई विभागों में क्रॉस चेकिंग की जा रही है. जानकारी के मुताबिक सभी विभाग को प्रपत्र ए, बी व सी में भरकर विहित प्रपत्र सौंपनी है. इसलिए क्रॉस चेकिंग कर दोबारा रिपोर्ट पर संतुष्टि पायी जा रही है. अगर इस दौरान किसी प्रकार कोई भूल-चुक हुई होगी, तो अविलंब इसपर कदम उठाए जायेगा. हालांकि अबतक अन्य किसी विभाग से किसी प्रकार की त्रुटि सामने नहीं आयी है.
विहित प्रपत्र इन तिथियों को देना है . सभी जिलास्तरीय, अनुमंडल व प्रखंड विकास पदाधिकारी को विहित प्रपत्र ए, बी व सी जमा करने के लिए तिथि निधार्रित कर दी गयी है. प्रपत्र ए- 28 अगस्त को, प्रपत्र बी- 4 सितंबर को व प्रपत्र सी- 11 सितंबर को जमा कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >