Video: बिहार के राजा यादव के फैन हुए बाबा रामदेव, देश के युवाओं से की ये खास अपील

Video: बिहार के राजा यादव ‘टार्जन बॉय’ के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध हैं. वीडियो में देखिए बाबा रामदेव ने राजा यादव को उदाहरण के तौर पर सामने रखते हुए देश के युवाओं को फिट रहने की सलाह दी है.

Video: बिहार के राजा यादव ‘टार्जन बॉय’ के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध हैं. अपनी फिटनेस और तेज दौड़ने की क्षमता के लिए सोशल मीडिया पर वायरल रहे राजा यादव एक बार फिर सुर्खियों आ गए हैं. दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव के साथ दौड़ते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बाबा रामदेव राजा यादव को उदाहरण के तौर पर सामने रखते हुए देश के युवाओं को फिट रहने की सलाह दी है.

बाबा रामदेव ने कहा कि हमारे साथ युवाओं के एक सुपरस्टार राजा यादव हैं. इनको यूथ ‘बिहारी टार्जन’ कहते हैं. ये हर दिन 40-42 किमी प्रति घंटे की स्पीड से 20 से 25 KM तक दौड़ते हैं. इस एनर्जी के लिए हर दिन प्रैक्टिस करनी पड़ती है. पहले इन्होंने पहलवानी सीखी. फिर दौड़ लगाना शुरू कर दिया. अब ये करोड़ों लोगों के इंस्पिरेशन हो गए हैं.’

Also Watch: बाबा रामदेव ने बिहार के ‘टार्जन बॉय’ संग लगाई दौड़, देखें रेस में कौन निकला आगे

बाबा रामदेव ने राजा यादव संग X पर जारी किया वीडियो

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >