औरंगाबाद में तीन साल से बीमार पति घर से लापता, पत्नी रफीगंज में कर रही तलाश

Aurangabad News : मदनपुर के वार गांव निवासी मोहन चौहान तीन साल से बीमार हैं और 8 अगस्त से लापता हैं. उनकी पत्नी रफीगंज में उनकी तलाश कर रही है. किसी को जानकारी मिले तो सूचित करें.

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड के वार गांव निवासी गीता देवी अपने लापता पति मोहन चौहान की तलाश में रविवार को रफीगंज पहुंचीं. उन्होंने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति मोहन चौहान करीब तीन वर्ष पहले पोलियो से ग्रसित हो गए थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहे हैं. इसके कारण परिवार के लोग उनकी सुरक्षा को लेकर पहले से चिंतित रहते थे.

8 अगस्त की सुबह घर से निकले, अब तक नहीं लौटे

गीता देवी के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह करीब सात बजे मोहन चौहान बिना किसी को बताए घर से निकल गए. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे. परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों के अलावा संभावित ठिकानों पर भी उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

रफीगंज समेत विभिन्न जगहों पर तलाश जारी

पति के लापता होने के बाद गीता देवी उनकी तलाश में विभिन्न जगहों पर भटक रही हैं. इसी क्रम में वह रविवार को रफीगंज पहुंचीं और आसपास के क्षेत्रों में अपने पति की खोजबीन की. परिजन भी लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं.

जानकारी मिलने पर परिजनों को सूचित करने की अपील

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि मोहन चौहान के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल उनके परिवार को सूचित करें. परिवार के लोग उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं.

Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra kr pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >