औरंगाबाद में बीएलओ को एक सप्ताह में फॉर्म-6, 7 और 8 के निष्पादन का निर्देश

Aurangabad News : दाउदनगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 और 8 का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया गया है।

Aurangabad News : प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम की अध्यक्षता में बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के निष्पादन सहित विभिन्न निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की गई.

लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

बैठक में बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए एप पर प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें. साथ ही पहले से लंबित आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन किया जाए. उन्होंने कहा कि बीएलओ नियमित रूप से एप की निगरानी करें और नया आवेदन प्राप्त होते ही उसका सत्यापन कर तत्काल कार्रवाई करें, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

बूथ सत्यापन और डेटा अपडेट करने के निर्देश

बीडीओ ने सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने तथा लैटीट्यूड और लॉन्गीट्यूड अपडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम या विवरण गलत बूथ पर दर्ज है, तो फॉर्म-8 के माध्यम से उसका सुधार कर सही बूथ से जोड़ा जाए.

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में बरतें सावधानी

बैठक में 25 वर्ष से अधिक आयु के नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से पहले विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित मतदाता का नाम पहले से किसी अन्य बूथ या मतदाता सूची में दर्ज न हो.

निर्वाचन कार्यों की दी गई तकनीकी जानकारी

बैठक के दौरान रेयाजुल हसन एवं कुमार धर्मेंद्र ने बीएलओ को एप के संचालन, फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के निष्पादन, बूथ सत्यापन तथा लैटीट्यूड और लॉन्गीट्यूड अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने बीएलओ की शंकाओं का समाधान करते हुए समयबद्ध और त्रुटिरहित निर्वाचन कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >