Aurangabad News : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू के दादा, वरीय अधिवक्ता श्रीकृष्ण विजय प्रसाद सिंह के पिता, वरीय अधिवक्ता तथा लोकल बोर्ड के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट रहे स्व. रावणेश्वर प्रसाद सिंह की 29वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिजनों, शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
जीवन और आदर्शों को किया याद
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पुण्यतिथि केवल किसी दिवंगत व्यक्ति को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके जीवन, संस्कार, विचार, आदर्श और सामाजिक योगदान को आत्मसात करने का भी दिन है. वक्ताओं ने कहा कि स्व. रावणेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने जीवन में जिन मूल्यों और आदर्शों को स्थापित किया, वे आज भी उनके परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं.
पूर्वजों के संस्कार को आगे बढ़ाने का संकल्प
वक्ताओं ने कहा कि किसी पुत्र या परिवार का वास्तविक दायित्व केवल पूर्वजों की अर्जित संपत्ति पर अधिकार बनाए रखना नहीं है, बल्कि उनके कर्म, संस्कार, विचार और सामाजिक योगदान को आगे बढ़ाना भी है. भौतिक संपत्ति समय के साथ समाप्त हो सकती है, लेकिन अच्छे कर्म, संस्कार और आदर्श पीढ़ियों तक जीवित रहते हैं.
परिजनों ने स्मृतियों को जीवित रखने का लिया संकल्प
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित परिजनों और शुभचिंतकों ने स्व. रावणेश्वर प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया. परिजनों ने उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारकर उनकी स्मृतियों को सदैव जीवित रखने का संकल्प लिया.
आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. रावणेश्वर प्रसाद सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सभी ने उनके सामाजिक योगदान, व्यक्तित्व और आदर्शों को नमन करते हुए उन्हें शत-शत श्रद्धांजलि अर्पित की.
Also Read : औरंगाबाद में चार वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे 300 परिवार, 19 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर धरना
