बेकाबू कार का कहर: औरंगाबाद में दरवाजे पर बैठीं दो बुजुर्ग महिलाओं को रौंदा, दोनों की मौत

औरंगाबाद के मदनपुर में एक तेज रफ्तार कार ने दो बुजुर्ग महिलाओं को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना गांव में अफरा-तफरी और मातम का कारण बनी. ग्रामीणों ने कार और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने घर के दरवाजे पर बैठी दो बुजुर्ग महिलाओं को कुचल दिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में मातम पसर गया. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रोते बिलखते परिजन

मृतकों की पहचान पड़रिया गांव निवासी स्वर्गीय यमुना महतो की 62 वर्षीय पत्नी बरती देवी और तपसी महतो की 83 वर्षीय पत्नी प्यारी कुँवर के रूप में हुई है.

दरवाजे पर बैठी थीं दोनों महिलाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार को बरती देवी और प्यारी कुँवर अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए उनके ऊपर चढ़ गई.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर ले गए. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

ग्रामीणों ने कार और चालक को पकड़ा

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

गांव में पसरा मातम

दो बुजुर्ग महिलाओं की एक साथ मौत की खबर से पड़रिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना के बाद मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >