अनुग्रह कन्या मध्य विद्यालय की छत से गिरी दो छात्राएं, रेफर

वॉशरूम जाने के बाद दोनों दो मंजिले भवन की छत पर पहुंचीं

वॉशरूम जाने के बाद दोनों दो मंजिले भवन की छत पर पहुंचीं सातवीं कक्षा में पढ़ती हैं छात्राएं, एक छात्रा गया की रहने वाली छात्राओं के गिरने की आवाज सुन दौड़े शिक्षक व छात्राएं, पहुंचाया अस्पताल प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के अदरी नदी स्थित अनुग्रह कन्या मध्य विद्यालय में पढ़ाई के दौरान दो मंजिले भवन से गिरकर सातवीं कक्षा की दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों में शहर के गांधी नगर मुहल्ले स्थित वार्ड नंबर 33 निवासी ओमप्रकाश सोनी की पुत्री पलक कुमारी व गया जी जिले के डेल्हा निवासी छोटू साव की पुत्री सृष्टि कुमारी शामिल हैं. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल सृष्टि के परिजनों ने बताया कि उसका परिवार औरंगाबाद शहर के सिन्हा कॉलेज मोड़ स्थित किराये पर रूम लेकर रहता है. पलक और सृष्टि दोनों सातवीं कक्षा की छात्राएं हैं. दोनों छात्राएं अदरी नदी घाटी स्थित अनुग्रह कन्या मध्य विद्यालय में पढ़ाई करती हैं. शुक्रवार को दोनों अपने घर से पढ़ाई करने के लिए स्कूल गयी थीं. इसके बाद दोनों छात्राएं वॉशरूम गयीं. वॉशरूम जाने के बाद दोनों किसी काम से दो मंजिले भवन की छत पर चली गयी. विद्यालय के सभी शिक्षक क्लास ले रहे थे. इसी दौरान अचानक दोनों के पैर फिसल गये, जिससे दोनों अनियंत्रित होकर नीचे गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. गिरने की तेज आवाज सुनकर विद्यालय के शिक्षक व अन्य छात्राएं पहुंचीं. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही. विद्यालय के शिक्षकों ने आनन-फानन में दोनों घायल छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में दोनों का रेफर कर दिया. इधर, घटना की सूचना पर दोनों घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों का हाल जाना. इसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए चले गये. विद्यालय प्रबंधन पर उठाये सवाल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर सवाल उठाये. कहा कि विद्यालय में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है. छात्रों पर कोई भी शिक्षक ध्यान नहीं देते हैं. जब क्लास चल रहा था और सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, तो दोनों छात्राएं दो मंजिले भवन की ऊपर छत पर कैसे गयीं. पूरी तरह विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही है. प्रिंसिपल पूनम कुमारी ने बताया कि क्लास के दौरान दोनों प्रथम तल पर शौचालय गयी थी. इसके बाद दोनों दूसरे मंजिल पर कैसे और क्यों गयी, इसकी जानकारी नहीं है. जब दोनों छत से नीचे गिरी, तो इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. इलाज के उपरांत मामले की जानकारी ली जायेगी. मामला संदिग्ध पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >