मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

देव-अंबा मुख्य पथ के अंबा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये

औरंगाबाद ग्रामीण.

देव-अंबा मुख्य पथ के अंबा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में नवीनगर प्रखंड के दरमी खुर्द गांव निवासी बिरजू विश्वकर्मा के पुत्र गुलशन कुमार उर्फ चुन्नू और रामजनम प्रजापति के पुत्र सूरज कुमार शामिल है. गुरुवार की शाम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से देव सूर्य मंदिर दर्शन करने गए हुए थे. देव से दर्शन करने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही अंबा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और दोनों घायल हो गए. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 के पुलिसकर्मियों को दी. सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना पर दोनों घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों का हाल जाना. वहीं आगे की इलाज की प्रक्रिया में जुट गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >