Aurangabad News : औरंगाबाद के बारुण रोड स्थित इंकलाब उर्दू लाइब्रेरी में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. वक्ताओं ने शहीदों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया.
देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषणों ने बांधा समां
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मेराज ने की, जबकि संचालन जहांगीर आलम ने किया. विभिन्न संस्थाओं से पहुंचे प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत किए. वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और शहीदों के योगदान से अवगत कराना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. युवाओं को देश के वीर सपूतों के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
मौके पर मुन्ना अजीज, डॉ. फजलुर रहमान, शाहिद हुसैन, खुर्शीद खान, जहांगीर कुरैशी, तसव्वर हुसैन, मो. रिजवान, मुफ्ती इमरान, जमाल अंजुम, पप्पू कुरैशी और वसीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों का योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुलाम साबिर, तनवीर अहमद, आसिफ आलम, आफताब आलम, राशीद इमाम, सैफुल्लाह खालिद, तबरेज अनवर, तौसीफ अनवर, जीशान आलम, सैफ आलम, जुबैर आलम, हाफिज हसन, एजाज, समर और याकूब आलम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
Also Read : औरंगाबाद में चार वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे 300 परिवार, 19 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर धरना
