औरंगाबाद: पूर्व सैनिक संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दाउदनगर पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत करने और पूर्व सैनिकों की भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान पर गहन चर्चा हुई. आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई.

Aurangabad News : दाउदनगर पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक प्रखंड कार्यालय सभागार में अनुमंडल अध्यक्ष जनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक की शुरुआत कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. पूर्व सैनिकों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

बैठक में संगठन की मजबूती और एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया. निर्णय लिया गया कि अनुमंडल क्षेत्र के अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संघ से जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का सामूहिक रूप से समाधान कराया जा सके. साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए 15 अगस्त को शहीद प्रमोद सिंह चौक पर झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया.

भूमि आवंटन और लंबित मामलों पर होगी पहल

अनुमंडल अध्यक्ष जनेश्वर सिंह ने बताया कि संघ के लिए भूमि आवंटित कराने के उद्देश्य से अंचलाधिकारी (सीओ) से मिलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सीओ से मिलकर संघ के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा पूर्व सैनिकों के लंबित भूमि विवादों के समाधान की पहल की जाएगी. उन्होंने बताया कि कई पूर्व सैनिक दाखिल-खारिज, जमाबंदी और अन्य भूमि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इन मामलों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा.

एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया

बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने और पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव अरुण कुमार पांडेय, राजाराम सिंह, कमलेश कुमार, मिथिलेश सिंह, दीपक कुमार, सुरेश तिवारी, कौशलेंद्र कुमार, बेसलाल सिंह, रामचंद्र सिंह, रवि कुमार, सिद्धेश्वर सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >