स्थानांतरित चिकित्सक दंपती को दी गयी विदाई, बेहतर रहा कार्यकाल

अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर से स्थानांतरित चिकित्सक दंपती उपाधीक्षक डॉ राजेश कुमार सिंह व डॉ रश्मि कुमारी को विदाई दी गयी

दाउदनगर. अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर से स्थानांतरित चिकित्सक दंपती उपाधीक्षक डॉ राजेश कुमार सिंह व डॉ रश्मि कुमारी को विदाई दी गयी. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नम्रता प्रिया, डॉ राजेश कुमार व अनुमंडल अस्पताल के अन्य कर्मियों ने चिकित्सक दंपती को सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी. इन दोनों का तबादला पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में हो गया है. दोनों 16 मई 2016 से अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में पदस्थापित थे. लगभग नौ वर्षों का कार्यकाल पूरा करने के बाद इन दोनों का तबादला हुआ है. 18 मई 2018 को डॉ राजेश कुमार सिंह को उपाधीक्षक का प्रभार दिया गया था. चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि डॉ राजेश कुमार सिंह एवं डॉ रश्मि कुमारी का बेहतर व कुशल मार्गदर्शन मिला है. इनके कार्यकाल में अनुमंडल अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी सुधार हुआ है. सिजेरियन की शुरुआत हुई. ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी. कई विकासात्मक कार्य अनुमंडल अस्पताल में हुए. औरंगाबाद जिले में बेहतर प्रदर्शन के लिए तीन बार सम्मानित होने का अवसर अनुमंडल अस्पताल को मिला है. डॉ राजेश कुमार सिंह ने सहयोग के लिए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही बेहतर तरीके से कार्य किया गया. मौके पर अस्पताल प्रबंधक ठाकुर चंदन सिंह, प्रधान सहायक बृजमोहन लाल, एकाउंटेंट सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.

अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों की हुई कमी

डॉ राजेश कुमार सिंह व डॉ रश्मि कुमारी के स्थानांतरण के बाद अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों की काफी कमी हो गई है. चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर मात्र तीन चिकित्सक डॉ नम्रता प्रिया, डॉ शांता कुमारी एवं डॉ स्नेह किरण ही बच गयी हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि डॉ राजेश कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद शायद डॉ शांता ��ुमारी को उपाधीक्षक का प्रभार दिया जाये, चुंकि इन दोनों का स्थानांतरण तो हो गया है, लेकिन उनके स्थान पर किसी चिकित्सक की पदस्थापना नहीं हुई है. इन तीनों चिकित्सकों के अलावे आयुष चिकित्सक डॉ राजेश कुमार, डॉ शुभ श्री व दंत चिकित्सक राणा विनोद सिंह अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >