औरंगाबाद आज के कार्यक्रम: ट्रैफिक अलर्ट और बिजली कटौती की चेतावनी

AURANGABAD NEWS.औरंगाबाद शहर में आज विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

औरंगाबाद शहर में आज विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से विकास योजनाओं को गति देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जायेगी. 12 बजे सरकारी कार्यालयों में फरियादियों के साथ पदाधिकारी जन संवाद करेंगे. दोपहर में सामाजिक सरोकार से जुड़ा रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा, जिसमें लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गयी है. इन कार्यक्रमों के जरिये प्रशासनिक सक्रियता के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता भी देखने को मिलेगी.

कार्यक्रम की झलकियां:

सुबह 9 बजे:

पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण.

सुबह 11 बजे:

जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा की अधिकारियों के साथ बैठक.

दोपहर 12 बजे:

सरकारी कार्यालयों में जन संवाद.

दोपहर 1 बजे:

ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित.

जाम अलर्ट

औरंगाबाद शहर के नावाडीह मोड़ व ओवरब्रिज पर तय समय में भीड़ बढ़ने की संभावना है. खासकर स्कूल टाइम में नावाडीह मोड़ पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है. सुबह 9 बजे और दोपहर 12 बजे के आसपास वाहनों की लंबी कतार लगने के आसार हैं.

शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रह सकता है. शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. प्रशासन ने लोगों से इन समयों में वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है.

ट्रैफिक अलर्ट समय:

सुबह 9 बजे:

नावाडीह मोड़ पर जाम की संभावना

दोपहर 12 बजे:

स्कूल छुट्टी के समय ट्रैफिक दबाव

शाम 6 से 7 बजे:

ओवरब्रिज के पास जाम का खतरा

बिजली कटौती अलर्ट

मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए सोमवार शाम बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. विद्युत विभाग के अनुसार दोपहर के बाद आंधी-तूफान के संकेत हैं, जिसके चलते एहतियातन कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा सकती है.

विभाग के कनीय अभियंता राजू कुमार ने बताया कि तेज हवा और खराब मौसम के दौरान बिजली लाइनों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जाएगा. खासकर ग्रामीण और संवेदनशील इलाकों में आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें. विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >