अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध छापेमारी के दौरान खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

दाउदनगर. अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध छापेमारी के दौरान खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मेवा बिगहा सोन नदी से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें कहा गया है कि छापेमारी के क्रम में मेवा बिगहा सोन नदी में एक ट्रैक्टर को सोन बालू लदा पाया गया, जिसे जांच करने के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो चालक वाहन छोड़कर कीचड़ होने के कारण भागने में सफल रहा. जब्त वाहन को अन्य चालक की मदद से थाना ले जाते समय रास्ते में मेवा बिगहा निवासी सूरज कुमार द्वारा बाइक से वाहन को रोकने का प्रयास किया जा रहा था और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाड़ी छोड़ने के लिए दबाव डाला जा रहा था, जिसे पकड़ कर दाउदनगर थाना को अग्रतर कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया. ट्रैक्टर के डाला से लगभग 100 सीएफटी बालू जब्त किया गया है. वाहन चालक, मालिक और पकड़े गये व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >