नवीनगर में घर को निशाना बनाकर चोरी, पांच लाख के सोने के गहने और पांच हजार नकद ले गए चोर

Aurangabad News : नवीनगर के क्षत्रिय नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर पांच लाख के गहने और नकदी पार कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, इलाके में दहशत का माहौल है.

Aurangabad News : नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वार्ड नंबर छह, गली नंबर एक स्थित पुरानी पंजाब नेशनल बैंक के समीप क्षत्रिय नगर में रविवार की अहले सुबह चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये के सोने के गहने और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

क्षत्रिय नगर निवासी राजेश कुमार सिंह ने चोरी की घटना को लेकर नवीनगर थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने अज्ञात चोरों पर घर में घुसकर सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है. पीड़ित के अनुसार, रात करीब दो बजे से चार बजे के बीच चोर घर में दाखिल हुए. इसके बाद घर के सामानों को खंगाला और वहां रखे सोने के गहने लेकर फरार हो गए.

पीड़ित ने चोरी गए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी है. इसके अलावा घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद भी चोरों द्वारा चोरी किए जाने की बात आवेदन में कही गयी है. घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों को चोरी का पता चला, जिसके बाद आसपास के लोगों को भी इसकी सूचना मिली.

Also Read : औरंगाबाद से झारखंड पिकनिक मनाने गए युवकों में दूसरे का शव बरामद, नदी में डूबे अन्य युवकों की तलाश जारी

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद किस दिशा में भागे.

चोरी के बाद घर में बिखरा सामान

नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता

नवीनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गयी है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं का जल्द उद्भेदन कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read : दलित टोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका का लिया संकल्प


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >