औरंगाबाद: ग्राहक सेवा केंद्र को बनाया निशाना, 52 हजार नकद समेत दो लैपटॉप और प्रिंटर ले उड़े चोर

बिहार के औरंगाबाद जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गोह थाना क्षेत्र में एक ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाया गया. चोरों ने ताला तोड़कर 52 हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप और एक प्रिंटर की चोरी की है.

Aurangabad News : गोह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला मुड़वा मोड़ स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का है, जहां शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 52 हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप और एक प्रिंटर की चोरी कर ली. घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.

सुबह ताला टूटा देख हुई घटना की जानकारी

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बाजार बर्मा गांव निवासी सुनिल कुमार ने बताया कि शनिवार रात केंद्र बंद कर वह घर चले गए थे. रविवार सुबह करीब 5:30 बजे भवन मालिक मुकुल कुमार ने फोन कर केंद्र का ताला टूटा होने की सूचना दी. मौके पर पहुंचने पर ग्रिल का ताला टूटा मिला और अंदर रखे 52 हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप तथा एक प्रिंटर गायब थे.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही गोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है.

व्यवसायियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में चिंता बढ़ गई है. लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. गोह थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manikant pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >