रफीगंज बाजार गया युवक नहीं लौटा घर, देवकली बांध के समीप मिला उसका शव

दुर्घटना में मौत होने की आशंका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

दुर्घटना में मौत होने की आशंका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार रफीगंज. रफीगंज-कासमा पथ में देवकली बांध के समीप 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के शिमला बिगहा निवासी धर्मेंद्र दास के पुत्र सुरेंद्र दास के रूप में की गयी है. शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, पीएसआइ बिट्टू कुमार, एएसआइ नवीन कुमार, किशोरी शाह, अरुण कुमार, इंद्रदेव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं है. मृतक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा. हालांकि, आशंका जतायी जा रही है कि बाइक से गिरकर सुरेंद्र दास की मौत हुई होगी. परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र दास गुरुवार की शाम करीब चार बजे रफीगंज के लिए निकला था और वापस सात बजे घर लौट रहा था. रात में घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. पूरी रात परिजनों ने इधर-उधर खोजबीन की. शुक्रवार की सुबह में कुछ राहगीरों ने शव होने की जानकारी पुलिस को दी. हालांकि, तब तक वहां लोगों की भीड़ लग गयी थी. कुछ ही क्षण में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. मृतक की बाइक को बरामद किया. इधर, परिजनों के चीत्कार से घटनास्थल दहल उठा. कुछ लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >