जल जमाव व रिसाव के कारण उत्तर कोयल परियोजना का कार्य प्रभावित

डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के लिए हो रहा प्रयास

डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के लिए हो रहा प्रयास

पैकेज-09 के तहत 7.70 किमी क्षेत्र में चल रहा निर्माण कार्य, अब तक 41.60 प्रतिशत प्रगतिप्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर जल जमाव और रिसाव की समस्या के कारण उत्तर कोयल नहर परियोजना का कार्य कई स्थलों पर प्रभावित हो रहा है. हालांकि, समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार को डीएम अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल ने संयुक्त रूप से जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर कोयल परियोजना के पैकेज-09 के तहत चैनल संख्या-86 का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा कार्य की गुणवत्ता का आकलन करना था. निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न स्थलों पर चल रहे खुदाई कार्य, सबग्रेड सामग्री बिछाव, सीएनएस कार्य, नहर लाइनिंग तथा पीसीसी कार्य का अवलोकन किया. निरीक्षण में कार्यों की प्रगति संतोषजनक पायी गयी. पैकेज-09 के अंतर्गत 82.32 किमी से 90.02 किमी तक 7.70 किमी क्षेत्र में निर्माण कार्य कराया जा रहा है. अब तक 3.20 किमी कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा 12 में से तीन संरचनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. वर्तमान में खुदाई, सीएनएस, लाइनिंग एवं संरचना निर्माण कार्य प्रगति पर है. पैकेज की भौतिक प्रगति 41.60 प्रतिशत दर्ज की गयी है. निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ स्थलों पर जलभराव और जल रिसाव की समस्या के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बेंच कटिंग का कार्य भी जारी है. डीएम ने परियोजना के तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि शेष सभी स्ट्रक्चर निर्माण कार्य इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाये, ताकि नहर में पानी छोड़े जाने के बाद जल का अपव्यय न हो और किसानों को सिंचाई के लिए सुचारु रूप से पानी उपलब्ध कराया जा सके.

झारखंड में उत्पन्न समस्या को लेकर एजेंसी से हुई वार्ता

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीएनएस निर्माण कार्य में झारखंड राज्य की ओर से उत्पन्न समस्याओं को लेकर संबंधित एजेंसी से वार्ता की. एजेंसी की ओर से बताया गया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर ली गई है. डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मजदूरों और मशीनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया, ताकि संरचना निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने संबंधित एजेंसियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाये तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करना सुनिश्चित किया जाये. इस मौके पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उपेंद्र पंडित, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >