जिसे कहती थी ””भैया””, उसने लूटी नाबालिग की अस्मत

रिश्तों का कत्ल : प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को दबोचा

रिश्तों का कत्ल : प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को दबोचा प्रतिनिधि, बारुण. मानवता और पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात बारुण थाना क्षेत्र से सामने आयी है, जहां एक नाबालिग लड़की के भरोसे का गला घोंटते हुए उसके कथित ””भैया”” ने ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पीड़िता आरोपित को ””भैया”” कहकर संबोधित करती थी और उस पर अटूट विश्वास करती थी. इसी विश्वास का फायदा उठाकर आशीष ने मासूम को हवस का शिकार बनाया. सामान लेने गयी थी मासूम, घर लौटी बदहवास घटना उस वक्त हुई, जब परिजनों ने पीड़िता को घर के पास दुकान पर सामान लेने भेजा था. काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसी बीच गांव में हो-हल्ले की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां की स्थिति देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी. उनकी लाडली डरी-सहमी और बदहवास हालत में मिली. मारपीट कर मुंह दबाया, फिर की दरिंदगी घर आकर पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनायी. उसने बताया कि जिसे वह भाई मानती थी, उसी आशीष ने उसे जबरन दबोच लिया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी और मुंह दबाकर जमीन पर पटक दिया गया. दरिंदे ने मासूम की एक न सुनी और जबरदस्ती गलत काम किया. वारदात के बाद आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गया था. परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के तुरंत बाद बारुण पुलिस हरकत में आयी. पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >