31 मई तक हाउस टू हाउस सर्वे का चल रहा काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

प्रथम चरण के अंतर्गत 17 अप्रैल से एक मई तक स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न

औरंगाबाद शहर. जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी अभिलाषा शर्मा के मार्गदर्शन में भारत की जनगणना का कार्य जिले में सुव्यवस्थित एवं चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है. प्रथम चरण के अंतर्गत 17 अप्रैल से एक मई तक स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें औरंगाबाद जिले के कुल एक लाख 64 हजार परिवारों द्वारा स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराई गई. यह सहभागिता जिलेवासियों की जागरूकता एवं सहयोग की भावना को दर्शाती है. द्वितीय चरण के अंतर्गत दो मई से 31 मई तक हाउस-टू-हाउस सर्वे का कार्य प्रारंभ हो चुका है. इस कार्य में जिले के लगभग 5031 प्रगणक सक्रिय रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं तथा मकानों का चिन्हांकन (मार्किंग) भी किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के माध्यम से जिले की वास्तविक जनसंख्या एवं परिवारों से संबंधित सटीक एवं अद्यतन आंकड़े संकलित किए जाएंगे. जिला प्रशासन द्वारा सभी जिलावासियों से अपील की जाती है कि जब प्रगणक आपके घर सर्वे हेतु आएं, तो उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें. जिन परिवारों द्वारा पूर्व में स्व-गणना की गयी है, वे केवल अपनी स्व-जनगणना आईडी उपलब्ध कराएं, ताकि दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन कर उसे शीघ्र फ्रीज किया जा सके. जनगणना कार्य में संलग्न सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक निर्धारित समयावधि के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में इस महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध है. जिला प्रशासन पुनः सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा प्रगणकों को सही, पूर्ण एवं सत्य जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना के सफल क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >