औरंगाबाद में दिन में चढ़ेगा पारा, शाम को बारिश-आंधी के आसार
AURANGABAD NEWS.औरंगाबाद में सोमवार (04 मई 2026) को मौसम में गर्मी का असर साफ दिखेगा. दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़कर अधिकतम 36° सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23°सेल्सियस रहने का अनुमान है.
औरंगाबाद में दिन में चढ़ेगा पारा, शाम को बारिश-आंधी के आसार
औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
औरंगाबाद में सोमवार (04 मई 2026) को मौसम में गर्मी का असर साफ दिखेगा. दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़कर अधिकतम 36° सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23°सेल्सियस रहने का अनुमान है. दोपहर के बाद मौसम में बदलाव संभव है और हल्के बादलों के साथ कहीं-कहीं बारिश या आंधी के आसार बन सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 34 से 39° सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. हवा पूर्व दिशा से 7 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. आर्द्रता 45% से 80% के बीच रहने से उमस भी महसूस हो सकती है.मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अनूप चौबे ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.