प्रदेश अध्यक्ष सतबहिनी मां की पूजन कर की सुख शांति समृद्धि की कामना

कुटुंबा विधायक राजेश कुमार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अंबा पहुंचे

कुटुंबा.

कुटुंबा विधायक राजेश कुमार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को अंबा पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय स्थित सतबहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व क्षेत्र की खुशहाली के लिए मां से कामना की. उनके साथ उनकी धर्म पत्नी रेखा दास भी मौजूद थी. इसके बाद विधायक अपने दल के कार्यकर्ताओ से मिले. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते है. संगठन को सशक्त करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है. अपने संबोधन में कहा कि कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने का भरपूर प्रयास किया गया है. अब कोई गांव शायद सड़क से अछूता रह गया हो. अगर कहीं किसी गांव का बसावट, जहां बारहमासी सड़क नहीं बनी है, उक्त बसावट में बेहतर सड़क निर्माण करने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है. जरूरत के अनुसार, क्षेत्र वासियों के आवागमन करने के लिए जगह-जगह पर पुल-पुलिया बनाये गये हैं. असिंचित क्षेत्र में किसानों के सिंचाई के लिए चेक डैम का निर्माण कराया गया है. अंबा के महिला कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों को लाइब्रेरी से सुसज्जित करने किया गया है. विधायक ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. इसके लिए अभी से एकजुट होकर चुनावी रणनीति बनाने की जरूरत है. अगर विधानसभा क्षेत्र का कोई गांव विकास से अभी तक वंचित रह गया है, तो आप सभी कार्यकर्ता क्षेत्र भ्रमण कर इसकी जानकारी प्राप्त करें. वहां के लोगो के अपेक्षा पर खरे उतरने का भरपूर प्रयास किया जायेगा. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अंबा से कुटुंबा होते हुए गजना धाम पहुंचकर मां की पूजा की. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय राम, रामपति राम, प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह, प्रवक्ता रामाकांत पांडेय, कृष्णदेव यादव, धरक्षण राम, रामकेश कुमार, अजय तिवारी व बसंत कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >