नगर पर्षद क्षेत्र में आशा चयन को लेकर हुई आमसभा रही हंगामेदार

आशा के रूप में कार्य कर चुकी महिलाओं को प्राथमिकता देने की मांग

आशा के रूप में कार्य कर चुकी महिलाओं को प्राथमिकता देने की मांग

प्रतिनिधि, दाउदनगर

नगर पर्षद क्षेत्र के तीन स्थानों पर आशा चयन के लिए आम सभाओं का आयोजन किया गया़ वार्ड संख्या छह और सात को मिलाकर एक आशा कार्यकर्ता के चयन के लिए कादरी मध्य विद्यालय परिसर में सभा बुलायी गयी. इस अवसर पर वार्ड पार्षद मो सोहैल अंसारी और राजू राम के साथ स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्विनी वर्मा, बीसीएम अमृता कुमारी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. सभा के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पूर्व में आशा के रूप में कार्य कर चुकी कई महिलाएं समायोजन की मांग को लेकर पहुंचीं. उनके समर्थन में भाकपा माले के टाउन सचिव बिरजू चौधरी, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत, प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष श्याम पाठक, भाजपा नेता अनूप मनोहर, अवधेश पासवान एवं रंजीत शर्मा भी मौजूद थे. पूर्ववर्ती आशा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने यह मांग रखी कि जिन महिलाओं को पूर्व में सेवा से हटाया गया था, उन्हें पुनः बहाली में प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इस संबंध में 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्याम पाठक ने बताया कि सरकार की नयी नियमावली के तहत आशा बहाली की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन वर्ष 2013 तक सेवा दे चुकी पूर्व आशा के समायोजन का प्रस्ताव राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से सरकार तक भेजा जायेगा. बीसीएम अमृता कुमारी ने बताया कि संबंधित महिलाओं से एक महीने के भीतर राज्य स्वास्थ्य समिति से अनुमोदन लाने को कहा गया है. इसके उपरांत वार्ड संख्या आठ और नौ में भी आम सभा का आयोजन किया गया.

छंटनी नहीं होगी बर्दाश्त

कादरी मध्य विद्यालय में आयोजित आम सभा में भाकपा माले के टाउन सचिव व आशा संघ के संरक्षक बिरजू चौधरी ने कहा कि 2006 से चयनित आशा को बिना किसी कारण चयनमुक्त किये बगैर नयी बहाली की प्रक्रिया गलत है. उन्होंने कहा कि यह आशा के साथ अन्याय है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. चौधरी ने आरोप लगाया कि नयी बहाली प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की बू आ रही है और यदि पूर्व चयनित आशाओं को पुनः बहाल नहीं किया गया, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन भी सौंपे जा चुके हैं, लेकिन फिर भी पहले से कार्यरत आशाओं की उपेक्षा कर नयी नियुक्तियों की जा रही है. सभा के दौरान पीएचसी प्रबंधक और बीसीएम ने यह स्पष्ट किया कि जिन वार्डों में पहले से आशा चयनित हैं, वहां नयी बहाली नहीं की जायेगी. उपस्थित महिलाओं के बयान को आमसभा रजिस्टर में दर्ज किया गया. सभा में महिला नेत्री मीना सिंह, पार्वती कुअंर, कविता कुमारी, हीरामणि देवी, राधा देवी, लालमुनि देवी, देवमुनि कुंअर, मंजू देवी, ऊषा देवी, धनकेशरी देवी, आशा देवी, शारदा कुअंर, कलावती देवी समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >