पुनपुन नदी पर बना डायवर्सन डूबा

आवागमन ठप, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

आवागमन ठप, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

प्रतिनिधि, नवीनगर.

नवीनगर-टंडवा रोड में थाना मोड़ के समीप पुनपुन नदी पर बना डायवर्सन पानी की तेज धार में डूब गया है. इसके कारण आवागमन बंद हो गया है. संजय सिंह, मनोज उपाध्याय, प्रमोद सिंह, चुन्नू कुमार, धीरज चंद्रवंशी, आकाश सोनी, चंदन कुमार, छोटू तिवारी, अनुज ठाकुर समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि पानी में बना डायवर्सन डूबने के कारण मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आवागमन बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को अगल-बगल के रास्ते से पूजा-अर्चना करने जाना पड़ रहा है. इसके साथ ही राहगीरों को रास्ता अवरुद्ध होने के कारण आवागमन में समस्या हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >