पानी से भरे गड्ढे में बाइक के नीचे दबा मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र के नगाईन चौर बधार स्थित ओम साईं ईंट भट्ठे के पास सोमवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

नगाईन चौर स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई घटना, पहुंची पुलिस

ओबरा थाना क्षेत्र के भुईया गांव का रहनेवाला था मृतक शत्रुघ्न कुमार

फोटो नंबर-7- शव बरामद होने के बाद गोह थाना परिसर में लोगों की भीड़ प्रतिनिधि, गोह

थाना क्षेत्र के नगाईन चौर बधार स्थित ओम साईं ईंट भट्ठे के पास सोमवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक का शव एक पानी भरे गड्ढे में उसकी बाइक के नीचे दबा हुआ पाया गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोह थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नगाईन चौर बधार के पास एक गड्ढे में शव पड़ा है. सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. वहां एक गड्ढे में काफी पानी भरा था, जिसके भीतर एक बाइक के नीचे युवक का शव फंसा हुआ था. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव और बाइक को बाहर निकाला. इधर, शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. जितनी मुंह उतनी, बातें होने लगी. हालांकि, घटना के पीछे कारण दुर्घटना या कुछ और यह पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

परिजनों में मचा कोहराम

शव की शिनाख्त ओबरा थाना क्षेत्र के भुईया गांव निवासी सहेंद्र पासवान के 25 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न कुमार के रूप में की गयी है. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि यह महज एक सड़क दुर्घटना है या इसके पीछे कोई और कारण है. पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >