सावन पूर्णिमा पर उमगा पहाड़ पर किया गया प्रसाद का वितरण

Aurangabad news. सावन पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु सुबह से ही स्नान कर मंदिर पहुंचे और विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की. उमंगा पहाड़ पर महा भंडारे का आयोजन हुआ.

फोटो नंबर-18-प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु. प्रतिनिधि, मदनपुर. सावन पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु सुबह से ही स्नान कर मंदिर पहुंचे और विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की. उमंगा पहाड़ पर महा भंडारे का आयोजन हुआ. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया. सूर्य मंदिर, उमंगेश्वरी धाम, काल भैरव मंदिर से लेकर गौरी शंकर तक भक्तों की भीड़ नजर आयी. बंगरे, ताराडीह, जुड़ाही, मदनपुर सहित कई गांव के लोगों ने संयुक्त रूप से भक्तों के बीच खीर, पूड़ी, सब्जी का प्रसाद वितरण किया. ग्रामीण किशोर शर्मा ने बताया कि वे लोग सावन पूर्णिमा के दिन प्रत्येक वर्ष भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण करते है. उमगा पहाड़ पर सावन पूर्णिमा के दिन लोग उपवास रखकर पूजा-अर्चना करते हैं. पूजा करने के बाद वापस लौटने पर वे भक्तों को प्रसाद भेंट करते हैं. ऐसा करने से उन्हें संतुष्टि मिलती है. इस दौरान बिंदेश्वर प्रजापति, गनौरी मिस्त्री, ज्योति प्रकाश कुमार, बिट्टू कुमार,ऋतिक कुमार, रमेश कुमार, सौरभ कुमार, छोटू कुमार, रोहित कुमार, सुवंश कुमार, निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >