औरंगाबाद: तीसरे प्रयास में दिछांत कुमार ने फतह किया NEET UG 2026, ऑल इंडिया रैंक 29268 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

दिछांत कुमार ने NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 29,268 हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया है. तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता के पीछे की कड़ी मेहनत और अनुशासन की कहानी जानें. उनकी सफलता की रणनीति और मंत्र भी समझें.

Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा गांव निवासी दिछांत कुमार ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के दम पर NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बेटे की उपलब्धि का जश्न मनाया.

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

दिछांत कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 29,268 और कैटेगरी रैंक 3,544 प्राप्त की है. अब उनका लक्ष्य एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर डॉक्टर बनना और समाज की सेवा करना है.

कोटा में रहकर की तैयारी, नहीं मानी हार

दिछांत ने बताया कि उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कोटा में रहकर की. पहले दो प्रयासों में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी. आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, औरंगाबाद से हुई है.

परिवार ने मनाया जश्न

दिछांत के पिता विनय कुमार सिंह पीडीएस दुकानदार हैं, जबकि माता मीना देवी गृहिणी हैं. बेटे की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. माता-पिता ने कहा कि दिछांत ने हमेशा अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है. परिवार में दो भाई और एक बहन हैं. बड़े भाई बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, जबकि दिछांत सबसे छोटे हैं.

छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

दिछांत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि कठिन समय में परिवार और शिक्षकों ने उनका मनोबल बढ़ाया, जिससे वे अपने लक्ष्य पर डटे रहे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य बड़ा है तो निरंतर मेहनत, धैर्य और अनुशासन जरूरी है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया से अनावश्यक दूरी बनाकर नियमित और एकाग्र होकर पढ़ाई करने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ambuj kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >