अचानक सड़क पर आयी गाय, बाइक चालक गिरकर हुआ घायल

घायल बाइक सवार की पहचान थाना क्षेत्र के ही बनुआ गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है

औरंगाबाद ग्रामीण.

देव थाना क्षेत्र के पांती गांव के समीप सड़क पर चलती बाइक के सामने अचानक गाय आ जाने से बाइक सवार घायल हो गया. घायल बाइक सवार की पहचान थाना क्षेत्र के ही बनुआ गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल विवेक के परिजनों ने बताया कि विवेक अपने घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से देव प्रखंड कार्यालय गया था. वापस घर लौटने के दौरान पांती गांव के समीप अचानक चलती बाइक के सामने एक गाय आ गयी. गाय को बचाने के क्रम में विवेक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >