Aurangabad News : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर सोमवार को ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जूही कुमारी के नेतृत्व में किया गया. प्रतियोगिताओं में विभिन्न संकुलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
रंगोली के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसके अलावा 100 मीटर, 200 मीटर और 800 मीटर दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं. विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, खेल कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
शिक्षा विभाग के निर्देश पर हुआ आयोजन
कार्यक्रम विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार एवं बीआरसी कार्यालय, ओबरा के एकाउंटेंट देवेंद्र कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया. आयोजकों ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेल भावना, रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
चयनित प्रतिभागी अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा. चयनित प्रतिभागियों को अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं 12, 13 एवं 14 अगस्त को आयोजित की जाएंगी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा.
बच्चों की प्रतिभा को निखारना उद्देश्य
विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार एवं बीआरसी के एकाउंटेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेल भावना, रचनात्मकता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है. प्रखंड स्तर पर चयनित बच्चों को अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वे वहां भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें.
शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद
कार्यक्रम में शिक्षक रंजीत कुमार, मो. रियाजुद्दीन अंसारी, शालिनी कुमारी, रिचा देवी, ज्योति कुमारी सहित विभिन्न संकुलों के शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
