विद्यार्थियों ने अद्भुत खेल कौशल का दिया परिचय

जीडी गोयनका में उत्साह व अनुशासन के साथ वार्षिक खेल दिवस संपन्न

जीडी गोयनका में उत्साह व अनुशासन के साथ वार्षिक खेल दिवस संपन्न प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय. शहर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक खेल दिवस ””एथलॉन”” का आयोजन हर्षोल्लास, रंगारंग प्रस्तुतियों और खेल भावना के साथ किया गया. पूरा परिसर खेलों की ऊर्जा, विद्यार्थियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम अनवर आलम व विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार ने ध्वजारोहण व मशाल प्रज्वलन के साथ किया. औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल अपने परिवार के साथ और डीएफओ रुचि सिंह की उपस्थिति रही. इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित मार्च-पास्ट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. आकर्षक पीटी प्रदर्शन और सामूहिक संगीत गायन ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया. इस आयोजन में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बनी दौड़, रिले रेस समेत अनेक खेलों में विद्यार्थियों ने अद्भुत खेल कौशल, टीम भावना और जुझारूपन का परिचय दिया. हर प्रतियोगिता रोमांच से भरपूर रही. चेयरपर्सन नीता सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, जो न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन में विशेष स्थान दें. इस समारोह के समापन पर विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. विद्यालय की प्रधानाचार्य तेजल शिवपुरी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >