रफीगंज सीएचसी का दो दिवसीय निरीक्षण, इनक्वास टीम ने व्यवस्थाओं और सेवाओं का लिया जायजा

Aurangabad News : राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दो दिवसीय निरीक्षण किया. अस्पताल की व्यवस्थाओं और सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया गया.

Aurangabad News : राज्य स्वास्थ्य समिति की इनक्वास टीम ने रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दो दिवसीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं, सेवाओं और दस्तावेजों की गहन जांच की गयी. राज्य स्वास्थ्य समिति से पहुंची टीम में डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. अर्पण सोनी शामिल थे. केंद्र पर पहुंचने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह और स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा ने टीम का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

लैब से लेकर लेबर रूम तक व्यवस्थाओं की जांच

निरीक्षण के दौरान टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब, ओपीडी, लेबर रूम, वार्ड, दवा काउंटर, हर्बल गार्डन, गार्डन सहित साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. टीम ने अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं से संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की भी जांच की. दो दिनों तक चले निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया और संतोष व्यक्त किया.

पिछले मूल्यांकन में सीएचसी को मिल चुका है पुरस्कार

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पूर्व में इनक्वास मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस बार भी रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इनक्वास मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है.

स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयास से उपलब्धि की उम्मीद

डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल की उपलब्धियों में सभी स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. टीम के निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं और सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयास से अस्पताल को इस बार भी बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है.

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान हेल्थ मैनेजर नेहा सिन्हा, बीएमडी विकास कुमार, बीसीएम शनि कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, जीएनएम प्रियंका कुमारी, रिकी कुमारी, सुमन कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, एएनएम आशा सिन्हा, सुष्मा बा, रंजना कुमारी, एएनएम हेलन तिग्गा, लैब इंचार्ज नदीम अख्तर, रविंद्र कुमार, रंजीत कुमार, अजहर, गणेश कुमार और नीतीश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra kr pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >