औरंगाबाद: बाबा चौहरमल को राष्ट्रीय सम्मान, स्मारक डाक टिकट जारी करने के फैसले का स्वागत

केंद्र सरकार ने वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का निर्णय लिया है. इस फैसले का दाउदनगर में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है. यह बाबा चौहरमल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

Aurangabad News : केंद्र सरकार द्वारा वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने के निर्णय को दाउदनगर में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस अवसर पर महावर स्थित वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर खुशी मनाई गई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की गई.

राष्ट्रीय पहचान मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी जीवन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा एनडीए नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मारक डाक टिकट जारी होने से बाबा चौहरमल की गौरवशाली विरासत देशभर तक पहुंचेगी और नई पीढ़ी उनके आदर्शों, त्याग तथा सामाजिक न्याय के संदेश से प्रेरणा ले सकेगी.

सामाजिक समरसता और स्वाभिमान के प्रतीक थे बाबा चौहरमल

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, न्याय, समानता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा. उनका जीवन समाज को एकजुटता, आत्मसम्मान और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है.

इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, भाजपा मंडल महामंत्री अनूप मनोहर, लोजपा (रामविलास) नेता धीरज कुमार, उमेश पासवान, संतोष पासवान, कृष्णा प्रसाद, डॉ. एस. प्रसाद, जयराम पासवान, बैजनाथ पासवान, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय पासवान तथा जदयू नेता विजय पासवान सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >