रामगढ़ में मदनपुर के पूर्व जिला पार्षद के बेटे की दुर्घटना में मौत

सुभाष ट्रक चालक था और कुछ वर्षों से ट्रक चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था

औरंगाबाद ग्रामीण. मदनपुर थाना क्षेत्र के माधो खाप टोले कनहइल गांव के 32 वर्षीय युवक की झारखंड के रामगढ़ में दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद रामानंद पासवान के पुत्र सुभाष चंद्र बोस के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुभाष ट्रक चालक था और कुछ वर्षों से ट्रक चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह झारखंड के रामगढ़ से ट्रक पर कोयला लेकर अनलोडिंग के लिए निकला था. जैसे ही वह रामगढ़ हाइवे पर पहुंचा, तभी उसका ट्रक अनियंत्रित हो गया. इस क्रम में सुभाष स्टेयरिंग छोड़कर ट्रक से कूद गया. ठीक उसी वक्त ट्रक सुभाष के उपर ही पलट गया और दबने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और शव की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर परिजन पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठें. इसके बाद वहां की स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. गुरुवार को सुभाष का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुंचा, वैसे ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि मृतक को दो बेटा व दो बेटी है. मृतक अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गया है. जिला पार्षद शंकर यादवेंदू ने बताया कि माधोखाप टोले कनहईल गांव के एक युवक की रामगढ़ में ट्रक के नीचे दबकर मौत हुई है. वह पूर्व जिला पार्षद का बेटा था. घटना बहुत दुखद है. इस दुखद घड़ी में परिजनों के साथ खड़े है. हर सुख दुख में मदद की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >