दाउदनगर में तकनीकी खराबी से छह घंटे ठप रही बिजली, उमस में परेशान रहे उपभोक्ता

दाउदनगर में पावर सब स्टेशन में शॉर्ट सर्किट के कारण छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. उमस भरी गर्मी से परेशान उपभोक्ताओं का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ.

Aurangabad electricity crisis : दाउदनगर रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार को दाउदनगर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को लंबे बिजली संकट का सामना करना पड़ा. करीब छह से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा. बिजली नहीं रहने से घरों, दुकानों और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. दिनभर लोग बिजली आपूर्ति ठप रहने का कारण जानने के लिए बिजली विभाग से संपर्क करते रहे.

जानकारी के अनुसार, सुबह बारिश के दौरान अचानक शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. इसके बाद पूरे दिन टाउन फीडर-वन से जुड़े अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जबकि इनवर्टर और बैटरी भी जवाब देने लगे.

शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल केबल में लगी आग

विभागीय सूत्रों के अनुसार तरारी स्थित पावर सब स्टेशन में शॉर्ट सर्किट होने से कंट्रोल केबल में आग लग गई. इसके कारण टाउन फीडर-वन के ब्रेकर में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई और पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

समस्या के समाधान के लिए औरंगाबाद से एमआरटी (मेंटेनेंस एंड रिपेयर टीम) को बुलाया गया. टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद खराब ब्रेकर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की.

कंट्रोल केबल बदलकर बहाल की गई आपूर्ति

कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ब्रेकर का कंट्रोल केबल जलकर ब्लास्ट हो गया था. इसे बदलने के लिए नया कंट्रोल केबल लगाया गया. साथ ही पावर ट्रांसफार्मर की जांच और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य भी कराया गया. उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी दूर होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है. भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम भी उठाए जा रहे हैं.

Also Read : निशांत कुमार अचानक पहुंचे LNJP हॉस्पिटल, मरीजों से की बात, व्यवस्थाओं को देख भड़के


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >