सिन्हा कॉलेज इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विषयों के छात्र-छात्राओं को जुड़ने का मौका मिलेगा

औरंगाबाद ग्रामीण. सच्चिदानन्द सिन्हा महाविद्यालय औरंगाबाद व स्पोकेन ट्यूटोरियल आइआइटी बॉम्बे के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आइक्यूएसी स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ, जो 25 सितंबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विषयों के छात्र-छात्राओं को जुड़ने का मौका मिलेगा. स्पोकेन ट्यूटोरियल के ट्रेनिंग मैनेजर रेनू सिंह ने छात्र-छात्राओं को परामर्श सत्र के बारे में जानकारी दी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा ने रेनू सिंह के प्रति हर्ष जताया और छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण पर ध्यान देने पर बल दिया. इवेंट कोऑर्डिनेटर बहादुर भीम कुमार सिंह ने कहा कि गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नवाचार सीखने का मौका मिल रहा है. इस महीने में कई कार्यक्रम निर्धारित हो चुके हैं. स्किल बेस्ड एजुकेशन प्राचार्य का लक्ष्य है. हम सभी साथ मिलकर इसे साकार करेंगे. लगभग 500 छात्र-छात्राएं इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होंगे. मौके पर डॉली कुमारी, नीतू सिंह, सुशोभन आनंद, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.

सिन्हा कॉलेज में मोटिवेशनल मीट का आयोजन

इधर सच्चिदानन्द सिन्हा महाविद्यालय स्थित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में एसएससी एवं बीपीएससी में नव प्रवेशी ग्रीष्मकालीन छात्रों के लिए इंडक्शन और मोटिवेशनल मीट का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में प्रफुल्ल कुमार (एसडीडब्लूओ औरंगाबाद), अमरेंद्र कुमार (एसडीडब्लूओ दाउदनगर) एवं सहायक प्राध्यापक सुनील कुमार ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक मो मसउद आलम ने किया. अमरेंद्र कुमार ने छात्रों को समय प्रबंधन, नोट्स लिखने की तकनीक और परीक्षा की तैयारी जानकारी दी. प्रफुल्ल कुमार ने सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण और आत्म प्रेरणा के महत्व पर जोर दिया. इंटरएक्टिव सत्र के दौरान छात्रों ने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों का बड़े ही सरल एवं आसान भाषा में समाधान किया. मौके पर प्रेम शंकर गोंड, आरके बरियार, शशिकांत कुमार, अमित रंजन, चंदन कुमार, आमिर, तस्लीम, अभिषेक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >