श्यामल सिन्हा अंडर 16 में भोजपुर की टीम ने रोहतास को हराया

श्यामल सिन्हा अंडर 16 वन डे ट्रॉफी सेशन के नौवें दिन शुक्रवार को भोजपुर आरा व रोहतास के बीच मैच खेला गया

मदनपुर. मदनपुर के खेल मैदान में खेले जा रहे हैं श्यामल सिन्हा अंडर 16 वन डे ट्रॉफी सेशन के नौवें दिन शुक्रवार को भोजपुर आरा व रोहतास के बीच मैच खेला गया. भोजपुर आरा की टीम ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इससे पहले रोहतास की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 223 रनों का स्कोर खड़ा किया. रोहतास की तरफ से दीपू ने 54 रन, कुंदन ने 41 रन, अंश ने 35 रन एवं रितु ने 26 रनों का योगदान दिया. भोजपुर के तरफ से आदित्य और शिवांश ने तीन-तीन एवं आकाश देव ने दो सफलताएं अर्जित की. जवाबी पारी खेलने उतरी भोजपुर आरा की टीम ने 36.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. भोजपुर आरा की तरफ से आकाश देव ने 67, रितेश ने 53 व नंदकिशोर यादव ने 19 रनो का योगदान दिया. रोहतास के तरफ से ऋतिक एवं आनंद ने एक-एक सफलता अर्जित की. ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए आकाश देव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, सरपंच संतोष कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच को मेमेंटो देकर सम्मानित किया. इस मैच में राजीव नंदन सिंह व अविनाश शुक्ला अंपायर की भूमिका निभायी. मैच के दौरान मां उमंगेश्वरी क्रिकेट अकादमी के पीयूष कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >