सीवान में सीवर लाइन निर्माण से शहर की सड़कें बदहाल, बरसात में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

Aurangabad News : औरंगाबाद में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. प्रशासन से मरम्मत की मांग की जा रही है.

Aurangabad News : शहर में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य के कारण कई मोहल्लों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. बरसात के मौसम में खुदाई की गई सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत समय पर नहीं की जा रही है. कई स्थानों पर खुदाई के बाद सड़कें कई दिनों तक खुली छोड़ दी गई हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है.

कई प्रमुख मार्गों की स्थिति खराब

शहर के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों की गहरी खुदाई कर पाइपलाइन डाली जा रही है. सरकारी बस डिपो के समीप से बुढ़वा महादेव मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, सूर्य मंदिर, शंकर मंदिर, यमुनानगर और ठाकुरबाड़ी जाने वाले मार्ग की स्थिति काफी खराब हो गई है. इसके अलावा श्रीकृष्णानगर मोहल्ले से कुशी रोड की ओर जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है. सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

साबुन फैक्ट्री के समीप रहने वाले सोनू कुमार, प्रमोद कुमार और अविनाश कुमार सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क की खुदाई किए जाने से परेशानी और बढ़ गई है. मंदिरों, विद्यालयों और अन्य आवश्यक स्थलों तक पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में 'सहयोग' पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई है.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी

धार्मिक स्थलों तक पहुंचना हुआ मुश्किल

सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुढ़वा महादेव मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. सड़क की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कीचड़ और जलजमाव की वजह से कई स्थानों पर आवागमन लगभग बाधित हो गया है.

Also Read : नवादा में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से जलजमाव, शहर की कई सड़कें बनीं तालाब

पूर्व सांसद ने डीएम से की शीघ्र कार्रवाई की मांग

मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकारी बस डिपो के समीप स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, शंकर मंदिर, सूर्य मंदिर तथा यमुनानगर जाने वाली सड़क निर्माण कार्य के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई है. उन्होंने कहा कि सावन माह सनातन परंपरा में अत्यंत पवित्र माना जाता है और इस दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही काफी बढ़ जाती है. ऐसे समय में धार्मिक स्थलों और विद्यालयों तक जाने वाले मार्गों की खुदाई कर उन्हें अधूरा छोड़ देना लोगों की आस्था और सुविधा, दोनों के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खुदाई की गई सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए तथा धार्मिक स्थलों एवं विद्यालयों तक जाने वाले मार्गों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए.

Also Read : नवादा में स्नातक कॉलेजों के पुनर्गठन के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >