संत रविदास की 650वीं जयंती की तैयारियों की समीक्षा, जिला से पंचायत स्तर तक निकलेगी कलश यात्रा

Aurangabad News : संत रविदास जयंती पर बिहार में पंचायत स्तर तक कलश यात्रा और हर गुरुवार को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. जानिए पूरी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे उठाएं.

Aurangabad News : संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर राज्यभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बिहार के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. इस दौरान सभी जिलों के जिलाधिकारियों को जयंती समारोह को व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

जिला से पंचायत स्तर तक निकलेगी कलश यात्रा

बैठक में बताया गया कि संत रविदास जयंती के अवसर पर जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए यात्रा मार्ग का पूर्व निर्धारण करने और आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

हर गुरुवार टोलों में आयोजित होगा संत रविदास शिविर

बैठक में बताया गया कि 27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को सभी टोलों में संत रविदास शिविर आयोजित किए जाएंगे. शिविरों के आयोजन और प्रचार-प्रसार में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. शिविर के दौरान विभिन्न जनसेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सुविधाएं आम लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी. स्थानीय लोगों से प्राप्त आवेदनों का यथासंभव शिविर के दिन ही निष्पादन कर संबंधित लाभुकों को प्रमाण-पत्र अथवा स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी.

Also Read : बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में महापौर पिंकी देवी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राशन कार्ड से लेकर प्रमाण-पत्र तक की मिलेगी सुविधा

संत रविदास शिविरों में राशन कार्ड, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न जनसेवाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा. कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके.

आईईसी वैन से होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

संत रविदास जयंती समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रमंडलवार आईईसी वैन के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी. विद्यालयों और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिता, साइकिल रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिता और निबंध लेखन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Also Read : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, बरौनी होकर होगा परिचालन

सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

मुख्य सचिव ने संत रविदास जयंती से जुड़े सभी कार्यक्रमों का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक आमजन, विद्यार्थी, युवा और स्थानीय समुदाय को इन आयोजनों से जोड़ा जाए. कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.

डीएम ने अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने का दिया निर्देश

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों की तैयारियां ससमय पूरी करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी तथा जिला कल्याण पदाधिकारी अभिषेक कुमार उपस्थित थे.

Also Read : बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में महापौर पिंकी देवी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >