औरंगाबाद में लगातार बारिश से बलीगांव में सम्राट चौधरी का टल सकता है कार्यक्रम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

औरंगाबाद के बलीगांव में 9 जुलाई को शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा अनावरण के लिए प्रस्तावित सम्राट चौधरी के कार्यक्रम पर बारिश का साया मंडरा रहा है। जलजमाव और कीचड़ ने तैयारियों को बाधित कर दिया है, जिससे कार्यक्रम के स्थगन की प्रबल संभावना है।

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

Aurangabad News: औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के बलीगांव में 9 जुलाई को प्रस्तावित सम्राट चौधरी के कार्यक्रम पर लगातार हो रही बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है. कार्यक्रम स्थल पर जलजमाव और चारों ओर फैली कीचड़ के कारण तैयारियां गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं. ऐसे में कार्यक्रम के स्थगित होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है.

शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा का होना है अनावरण

जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी बलीगांव में शहीद जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल की स्थिति बिगड़ गई है.

जलजमाव और कीचड़ से आयोजन पर संकट

कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे मंच, पंडाल और आम लोगों के बैठने की व्यवस्था प्रभावित हुई है. कीचड़ के कारण वाहनों और लोगों के आवागमन में भी दिक्कत हो रही है. आयोजकों ने जलनिकासी और मिट्टी भराई का कार्य शुरू कराया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण अपेक्षित सुधार नहीं हो सका.

विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने क्या कहा

रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि लगातार बारिश से कार्यक्रम स्थल को काफी नुकसान पहुंचा है. जलजमाव और कीचड़ दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन दोबारा हुई बारिश से स्थिति और खराब हो गई. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल की वास्तविक स्थिति से सम्राट चौधरी को अवगत करा दिया गया है और अब अंतिम निर्णय उनके स्तर से लिया जाएगा.

कार्यकर्ताओं में उत्साह बरकरार, मौसम विभाग का अलर्ट

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों और भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है. सभी की निगाहें अब अंतिम निर्णय पर टिकी हैं. यदि मौसम में सुधार नहीं हुआ तो सुरक्षा और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की नई तिथि घोषित की जा सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने आज और कल दोनों दिन जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे कार्यक्रम को लेकर संशय और बढ़ गया है.

ALSO READ: औरंगाबाद में बारिश बनी राहत की फुहार, किसानों में लौटी उम्मीद, गर्मी से मिली निजात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >