ABVP औरंगाबाद के नगर सह मंत्री बने रूद्र प्रताप सिंह, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की औरंगाबाद इकाई में रूद्र प्रताप सिंह को नगर सह मंत्री की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और छात्र हित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने की अपील की है.

औरंगाबाद से धीरज झा की रिपोर्ट Aurangabad News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की औरंगाबाद इकाई में रूद्र प्रताप सिंह को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए परिषद के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.

विश्वास पर खरा उतरने का दिया भरोसा

रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल उनका नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का है.

शुभकामनाएं देने वालों का जताया आभार

उन्होंने सोशल मीडिया, फोन कॉल और अन्य माध्यमों से शुभकामनाएं एवं बधाई देने वाले सभी साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह और समर्थन उन्हें संगठन के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है.

संगठन को मजबूत बनाने की अपील

रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह पहले भी विद्यार्थी परिषद के साथ पूरी सक्रियता से जुड़े रहे हैं और आगे भी पहले से अधिक ऊर्जा के साथ संगठन के कार्यों को गति देंगे. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा छात्र हित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >