देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा

औरंगाबाद न्यूज . मालिक सहित तीन धराये, पुलिस शिकंजे से आरोपित फरार

औरंगाबाद न्यूज

.

मालिक सहित तीन धराये, पुलिस शिकंजे से आरोपित फरार

औरंगाबाद नगर.

जम्होर थाना क्षेत्र के चितरगोपी के समीप एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. इस क्रम में दो युवतियों के साथ दो अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वैसे होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है. बड़ी बात यह है कि गिरफ्तार तीन आरोपितों में दाउदनगर का नीरज कुमार सदर अस्पताल में पुलिस शिकंजे से फरार हो गया है. जानकारी मिली कि पुलिस उसे मेडिकल जांच करने के लिए ले गयी थी. आरोपित के फरार होने के बाद अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति बन गयी. सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गये. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी हुई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका. इधर, जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर उस होटल में छापेमारी की गयी थी. अलग-अलग कमरे से दो युवतियों और दो युवकों को पकड़ा गया. इस मामले में होटल संचालक देव निवासी जयपाल यादव की संलिप्तता होने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया. तीनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी जा रही थी. इसी दौरान नीरज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया़ गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >