रफीगंज में हल्की बारिश से जलमग्न हुई सड़क, राजा बगीचा वार्ड में जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल

Aurangabad News : रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड-15 में हल्की बारिश के बाद सड़क तालाब बन गई है। जल निकासी की समस्या से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं. प्रशासन से समाधान की मांग की गई है.

Aurangabad News : रफीगंज नगर पंचायत के राजा बगीचा वार्ड संख्या-15 में हल्की बारिश ने ही जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. कुछ देर की बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को हो रही दिक्कत

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है. सड़क पर जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है. कई स्थानों पर फिसलन होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

Also Read : एनएसएस के स्वच्छता अभियान में छात्राओं ने लिया स्वच्छ और हरित परिसर का संकल्प

हर साल सड़क बन जाती है तालाब

वार्डवासियों का आरोप है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान सड़क तालाब का रूप ले लेती है. उनका कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

नालों की सफाई और स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से नालों की नियमित सफाई कराने, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सकेगी और आवागमन सुगम होगा.

विकास के दावों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के दावों की वास्तविक तस्वीर बारिश के बाद सड़कों पर साफ दिखाई देती है. हल्की बारिश में ही जलजमाव की स्थिति प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है. अब क्षेत्रवासियों की निगाहें नगर पंचायत प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं.

Also Read : बड़ेम पुलिस की कार्रवाई, कार से 378 लीटर झारखंड निर्मित शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra kr pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >