प्रखंड क्रियान्वयन समिति की बैठक में बंद पड़े नल-जल पर उठे सवाल

अध्यक्षता प्रमुख श्रीनिवास सिंह व संचालन बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने किया

हसपुरा. हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को प्रखंड क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख श्रीनिवास सिंह व संचालन बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने किया. मुखिया गोपाल सिंह ने मनरेगा पीओ शशि कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा से संबंधित 42 लाख रुपये वापस कर दिया गया. यह सरकार के साथ धोखाधड़ी की गयी. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. पूर्व प्रमुख विजय कुमार ने पशु चिकित्सक आशुतोष कुमार के उपर आरोप लगाया की जनप्रतिनिधि का मोबाइल नहीं उठाते हैं. वाक्या था वज्रपात से जानवर की मौत का. वहीं, लंपी बीमारी से ग्रसित जानवरों को वैक्सीन नहीं दिया जाने का भी मामला उठाया गया. मुखिया फुरकान खां ने रघुनाथपुर में आंगनबाड़ी केंद्र से सहायिका को अनुपस्थित रहने की बात कही. पंसस धनंजय कुमार मुन्ना ने बहादुर बिगहा प्राथमिक विद्यालय के समीप बने गड्ढे को खतरनाक बताते हुए उसे भरवाने का प्रस्ताव रखा. नरसन आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को भोजन नहीं मिलने का सवाल पंसस द्वारा उठाया गया. बैठक में सीओ कौशल्या कुमारी ने भूमि सर्वे के बारे चर्चा करते हुए कहा कि डोर टू डोर जमाबंदी फार्म वितरण अभियान में सहयोग करने की जरूरत है. बैठक में डॉ ब्रह्मदेव प्रसाद, धीरज कुमार, अशोक कुमार, दयाल साव, मनोज राजवंशी, रामऔतार राम, प्रेमलता कुमारी, मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >