रफीगंज के अहमदपुर झिकटिया में हजरत अब्दुल समद शाह का उर्स, कव्वाली मुकाबले में झूमे जायरीन

Aurangabad News : रफीगंज के अहमदपुर झिकटिया में हजरत अब्दुल समद शाह के सालाना उर्स पर कव्वाली मुकाबले का आयोजन हुआ. श्रद्धालुओं ने मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी.

Aurangabad News : उर्स के अवसर पर मजार शरीफ पर बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीनों ने चादरपोशी की और मन्नतें मांगीं. श्रद्धालुओं ने हजरत सय्यदाना अब्दुल समद शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर पहुंचकर श्रद्धा और अकीदत का इजहार किया. आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा.

अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया मंच का उद्घाटन

कव्वाली कार्यक्रम के मंच का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. गुलाम शाहिद, वार्ड पार्षद नूरूल होदा खान, जिला परिषद सदस्य विकास कुमार, पैक्स अध्यक्ष अरविंद यादव, लक्कू खान, डॉ. तुलसी यादव, शाहजादा शाही, महफूज आलम, मो. राजा, मो. सुहैल, योगेंद्र यादव, तजमूल खान, मुजाहिर मुस्तफा खान, मो. साहिब, शम्मू खान और पंचायत समिति सदस्य इस्तेयाक फरहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम का संचालन मो. शकील ने किया.

Also Read : मेसकौर के स्कूलों में शुरू हुआ चावल का उठाव, एमडीएम संचालन की जगी उम्मीद

शरीफ परवाज और शिफा परवीन के बीच हुआ कव्वाली मुकाबला

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से पहुंचे कव्वाल शरीफ परवाज साहब और कव्वाला शिफा परवीन साहिबा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. दोनों कलाकारों के बीच हुए कव्वाली मुकाबले का श्रोताओं ने देर रात तक आनंद लिया. कव्वाली की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों और वाहवाही से गूंजता रहा.

सैकड़ों साल पुरानी है अब्दुल समद शाह की मजार

मो. शकील और लक्कू खान ने बताया कि हजरत अब्दुल समद शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार करीब सैकड़ों साल पुरानी है. यहां हर वर्ष उर्स मुबारक का आयोजन किया जाता है. आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग मजार पर चादरपोशी करने और मन्नतें मांगने पहुंचते हैं.

Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते

कलाकारों और अतिथियों को किया गया सम्मानित

आयोजन के दौरान उर्स कमिटी की ओर से आए हुए अतिथियों और कलाकारों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सोनू खान, इसरार अंसारी, टुनटुन खान, भोलू खान, फहद शाही, जैनूल आवेदन, राजन खान, राशिद खान, मास्टर मुमताज, जुबैर खान, सैयद साकिब, सोनू खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : नवादा में 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >