राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद

Pulse Polio Aurangabad : जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की. कहा कि पांच वर्ष तक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्यक पिलाएं.

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
Pulse Polio Aurangabad :  राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सदर अस्पताल में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने नवजात बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया. इस अवसर पर जिलेभर में अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई.

जिलाधिकारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके.

डीएम का आदेश, एक भी बच्चा छूटे नहीं

उन्होंने कहा कि भारत ने पोलियो उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए हर बार चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।

घर-घर जाकर पिलाएं दवा

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों, चिकित्सकों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं अभियान से जुड़े सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ दिवस के बाद घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए.

पोलियो बूथों पर पिलाई जा रही दवा

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन ने बताया कि अभियान के पहले दिन जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है. इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके.

अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) हेल्थ, सदर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर और आसपास के सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं.

ALSO READ: मानसून में बिहार की ये 7 जगहें बन जाती हैं स्वर्ग, एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का करेगा मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >