यूजीसी नेट में औरंगाबाद के प्रफुल्ल ने हासिल की 96.65 परसेंटाइल, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Aurangabad News : अंबा के प्रफुल्ल कुमार ने यूजीसी नेट परीक्षा में 96.65 परसेंटाइल अंक हासिल कर सफलता का इतिहास रचा है. जानिए उनकी प्रेरणादायक सफलता की पूरी कहानी यहाँ.

Aurangabad News : अंबा राजपुर गांव निवासी प्रफुल्ल कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी नेट परीक्षा में 96.65 परसेंटाइल अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है. उन्होंने राजनीतिक विज्ञान विषय में यूजीसी नेट क्वालिफाई किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ-साथ गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. सफलता के साथ प्रफुल्ल ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता हासिल की है. इसके अलावा वे शोध के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं.

बेहतर परसेंटाइल के साथ हासिल की सफलता

प्रफुल्ल ने यूजीसी नेट में बेहतर परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. उनकी सफलता पर परिवार और गांव के लोगों में उत्साह है. लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

पिता महिला कॉलेज में हैं प्रोफेसर

प्रफुल्ल के पिता प्रो. सुनील कुमार सिंह महिला कॉलेज, मुड़िला-अंबा में प्रोफेसर हैं. प्रफुल्ल की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, औरंगाबाद से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट कैम्ब्रिज स्कूल, नालंदा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की.

Also Read : बेगूसराय में गंगा जी में स्नान के दौरान डूबा 10 वर्षीय बालक, तलाश में जुटे गोताखोर

इग्नू से पूरी की स्नातकोत्तर की पढ़ाई

प्रफुल्ल ने सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), दिल्ली से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद राजनीतिक विज्ञान विषय में यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की.

Also Read : बेगूसराय में कार्बन क्रेडिट से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञों ने किया अध्ययन

परिजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

यूजीसी नेट में सफलता हासिल करने पर उनके पिता प्रो. सुनील कुमार सिंह समेत परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है. लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 96.65 परसेंटाइल के साथ सफलता हासिल कर प्रफुल्ल ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

Also Read : बेगूसराय में गंगा जी में स्नान के दौरान डूबा 10 वर्षीय बालक, तलाश में जुटे गोताखोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >