महिला संवाद : महिला सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक पहल

बीडीओ मो जफर इमाम ने कहा कि महिलाओं के साथ सीधा संवाद करने का यह अनूठी पहल है, जहां महिला सशक्तीकरण संबंधित योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा की जा रही है

दाउदनगर. महिला संवाद कार्यक्रम के तहत दाउदनगर प्रखंड के सिंदुआर में शिव मंदिर के समीप महिला संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें जीविका द्वारा महिला सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा की गयी. बीडीओ मो जफर इमाम ने कहा कि महिलाओं के साथ सीधा संवाद करने का यह अनूठी पहल है, जहां महिला सशक्तीकरण संबंधित योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा की जा रही है. राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी. इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं अपनी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचा रही है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में हुए बदलाव को साझा कर दूसरों को प्रेरित कर रही हैं. गांव की महिलाएं गांव के विकास के लिए अपनी इच्छाएं व आकांक्षाओं को सूचीबद्ध करा रही हैं. राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजना की सफलता पर आधारित फिल्म भी महिला संवाद रथ के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन के लिए राज्य में संचालित योजनाओं से संबंधित लीफलेट महिलाओं के बीच वितरित किया गया और कहा गया कि अब तक अगर कोई भी महिला इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पायी है तो उससे जुड़कर अपने जीवन में बदलाव लाएं. बीडीओ ने बताया कि एक दिन में दो स्थानों पर महिला संवाद आयोजित किया जा रहा है. यह महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए बिहार सरकार की पहल है. महिलाओं के लिए आरक्षण, पंचायत एवं नगर निकायों के चुनाव में सभी कोटि के पदों के लिए आरक्षण, प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति में आरक्षण, बिहार पुलिस एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में आरक्षण, खेल विश्वविद्यालय एवं अभियंत्रण एवं चिकित्सा महाविद्यालयों में नामांकन के लिए आरक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही है. बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित मत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >