औरंगाबाद के रफीगंज में पॉस्को कांड का नामजद आरोपित गिरफ्तार

रफीगंज पुलिस को पॉस्को एक्ट के मामले में बड़ी सफलता मिली है. नामजद आरोपित सुधांशु कुमार उर्फ कैलाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया है.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना कांड संख्या 72/26 में दर्ज बीएनएस एवं पॉस्को एक्ट के मामले के नामजद आरोपित सुधांशु कुमार उर्फ कैलाश कुमार, पिता दुखन भगत, ग्राम ईटार को पुलिस ने बीती रात मंझौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया.

अपहृता को भी सकुशल किया बरामद

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही इस कांड की अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस द्वारा दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra kr pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >